
बिहार में 3 नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत
AajTak
बिहार के भागलपुर नवगछिया में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के परिजन ने मृतक की पत्नी पर हत्या की आशंका जताई है.
बिहार के भागलपुर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. मृतक के परिजन ने मृतक की पत्नी पर हत्या कराए जाने की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात नवगछिया के एनएच 31 बस स्टैंड की है. यहां एक होटल के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी 25 वर्षीय राजाराम यादव के रूप में हुई है. वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक के परिजनों ने कहा कि आपसी रंजिश के कारण पहचान के ही युवक ने हत्या कर दी है. मृतक राजा राम के भाई ने कहा कि मेरे भाई की 3 अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी. यह उसकी पत्नी की चाल है या फिर कुछ और, कुछ समझ नहीं आ रहा है.
मृतक की मां ने लगाए ये आरोप
मृतक राजाराम की मां ने कहा कि मेरे बेटे के साथ उसकी पत्नी रहना नहीं चाहती थी. वह अब तक अपने घर से 5 बार भाग चुकी थी. छठवीं बार जब वह भागी तो मेरा बेटा उसे लेने नहीं गया. हो सकता है कि यह उसी की चाल हो. उसी ने बेटे की हत्या करवा दी हो.
उन्होंने कहा कि कुछ गलत लोगों के साथ उसका संबंध था. वहीं इस मामले में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











