
बिहार में 10 मरहलों में होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव,अगस्त में पहले चरण का मतदान
Zee News
2016 में गठित त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम कचहरी 15 जून को भंग कर दिया गया है. चुनाव नहीं होने की हालत में पंचायती राज की नई व्यवस्था- परामर्शी समिति गठित की गई है.
पटनाः बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी जोरों पर है. इमकान जताए जा रहे हैं कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में पहले मरहले का चुनाव कराया जाएगा. इस बीच आयोग ने कोरोना काल में चुनाव को लेकर कई जरूरी कदम उठाए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम निर्वाचन को लेकर सभी जिलों से 10 मरहलों में वोटिंग की रिपोर्ट तैयार कर ली है. आयोग 10 मरहलों में चुनावी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है. गौरतलब है कि 2016 में गठित त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था और ग्राम कचहरी 15 जून को भंग कर दिया गया है. चुनाव नहीं होने की हालत में पंचायती राज की नई व्यवस्था- परामर्शी समिति गठित की गई है. 850 वोटर्स पर एक मतदान केंद्र होगा आयोग के जराया के मुताबिक, अक्तूबर-नवंबर तक के सभी पर्व-त्योहारों को ध्यान में रखकर मतदान की तैयारी की जा रही है. आयोग के जरिए पंचायती राज के मुखतलिफ ओहदों के लिए चुनावी कार्यक्रम के तहत हर चरण में अधिसूचना जारी होने से लेकर मतदान के बीच 25 दिनों का वक्फा तय किए जाने की संभावना है. आयोग के मुताबिक 850 मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र गठन किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत के छह ओहदों पर नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने का विकल्प दिया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









