
बिहार में विजिलेंस का शिकंजा जारी, रिश्वत लेते हुए चिकित्सा प्रभारी और क्लर्क गिरफ्तार
Zee News
Patna Samachar: चिकित्सा पदाधिकारी और क्लर्क की मनमानी से परेशान नर्स के पति ने इसकी सूचना 1 अप्रैल 2021 को विजिलेंस की टीम को दी. विजलेंस की टीम ने डीएसपी (DSP) विमलेंदु कुमार वर्मा की निगरानी में मामले की छानबीन की.
Patna: नए साल में घूसखोर अधिकारियों पर विजिलेंस का शिकंजा लगातार जारी है. इस कड़ी में विजिलेंस से खगड़िया जिले के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुभाष चंद्र को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वहीं, चिकित्सा पदाधिकारी के साथ एक हेड क्लर्क को भी विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया. दोनों एक नर्स से उसके बकाया वेतन भुगतान के नाम पर घूस ले रहे थे. अनुमंडल अस्पताल गोगरी खगड़िया जिला में नर्स का काम करने वाली एक महिला से घूस की रकम वसूलना वहां के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को महंगा पड़ गया. दरअसल, पीड़ित नर्स अपने बकाए वेतन के भुगतान और आगे वेतन निकासी में परेशानी न हो, इसके लिए चिकित्सा प्रभारी के पास लगातार चक्कर लगा रही थी. वहीं, बाद में सिविल सर्जन कार्यालय खगड़िया के हेड क्लर्क ने नर्स से समस्या के समाधान के रूप में घूस देने की मांग की. तय समझोते के तहत हेड क्लर्क ने खुद के लिए 30 हजार रुपए और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के लिए डेढ़ लाख रुपए घूस की रकम की मांग की.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








