
'बिहार में भूमि सर्वे से जुड़े दस्तावेजों के लिए लोगों को मिले और समय', नीतीश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश
AajTak
नीतीश कुमार ने कहा, 'चल रही भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया समय पर पूरी होनी चाहिए. लेकिन विभाग को भूमि स्वामियों को स्व-घोषणा जमा करने के लिए अधिक समय देना चाहिए. वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य में चल रहे सर्वेक्षण कार्यों का नियमित निरीक्षण करना चाहिए.'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजस्व और भूमि सुधार विभाग को जमीन के चल रहे सर्वे को समय पर पूरा करने और भूमि स्वामित्व के बारे में स्व-घोषणाओं (सेल्फ डिक्लरेशन) के लिए लोगों को अधिक समय देने का निर्देश दिया. विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने कहा कि लोगों को भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज जमा करते समय किसी कठिनाई का सामना नहीं करना चाहिए.
क्या बोले सीएम नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा, 'चल रही भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया समय पर पूरी होनी चाहिए. लेकिन विभाग को भूमि स्वामियों को स्व-घोषणा जमा करने के लिए अधिक समय देना चाहिए. इसके अलावा, म्यूटेशन और जमाबंदी रजिस्टर जैसे अन्य कार्यों को समानांतर जारी रखा जाना चाहिए.वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य में चल रहे सर्वेक्षण कार्यों का नियमित निरीक्षण करना चाहिए.'
मुख्यमंत्री के ये निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार जमीन पर स्तर पर बाधाओं को देखते हुए सर्वेक्षण की समयसीमा बढ़ा सकती है. सरकार इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जुलाई 2025 की समय सीमा को लेकर चल रही है.
कहा- इससे कई मुद्दे हल होंगे मुख्यमंत्री ने कहा, विशेष सर्वेक्षण और निपटान का मुख्य उद्देश्य राज्य में भूमि विवादों के मामलों को कम करना है. सरकार ने भूमि विवादों के मामलों को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं.बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, बिजली मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और मुख्य सचिव अमृत लाल मीना भी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: 50 साल बाद 'कोसी' ने फिर मचाया हाहाकार, उत्तर बिहार के बाढ़ में डूबने का डर, लोग छोड़ रहे घरबार

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







