
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
ABP News
Bihar LPG Crisis: कैमूर में लोगों की शिकायत है कि गैस नहीं मिल रहा है. गैस एजेंसी के संचालक ने ताला बंद कर दिया है. लोगों ने जीटी रोड जाम करने की चेतावनी दी है.
एक तरफ ईरान-अमेरिका-इजरायल में युद्ध हो रहा है तो दूसरी ओर इसकी वजह से देश में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ रहा है. पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ओर से भले दावा किया जा रहा है कि एलपीजी का स्टॉक है लेकन बिहार में गैस की भारी किल्लत वाली तस्वीर सामने आई है. मामला बिहार के कैमूर का है. यहां लोगों को ब्लैक में सिलेंडर लेना पड़ रहा है.
मंगलवार (10 मार्च, 2026) को कैमूर में एक गैस एजेंसी पर पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या सुनाई. यह भी बताया कि कैसे सिलेंडर ब्लैक में 1800 से लेकर 2000 रुपये तक मिल रहा है. कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि उनके यहां गैस नहीं है जिसके चलते खाना तक नहीं बन रहा है.
कैमूर स्थित एक गैंस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ता ने कहा, "रविवार को आए थे, कल सोमवार को भी आए थे, और आज भी आए हैं. यहां गैस के लिए हम लोगों को रोज बुलाया जा रहा है, लेकिन गैस नहीं मिला रहा है. रोज आ रहे हैं और चले जा रहे हैं. यहां मार्केट में 1800-2000 का गैस ब्लैक में धड़ल्ले से मिल रहा है. एजीएम को भी फोन किया.
Kaimur, Bihar: Severe gas shortage in Mura has led to long queues since morning, with many returning empty-handed for three days. Cylinders are being sold at ₹2,000 in the market, leaving households, including hungry children, without cooking fuelA consumer says, "We came here… pic.twitter.com/K1Pttxnpz5













