
बिहार में भारी बारिश से हाल-बेहाल! तेजप्रताप के विधानसभा क्षेत्र में सड़कें खराब, कीचड़ में फंसी गाड़ियां
AajTak
हसनपुर के लोगों ने विधायक तेजप्रताप यादव से गुहार लगाई है कि प्रशासन से पहल कर सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए. अब देखना होगा कि बारिश के बीच बांध पर बने सड़क की मरम्मत का काम हो पाता है या नहीं.
बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लगातार हो रही बारिश का असर अब बांध पर बने रास्तों पर भी देखने को मिल रहा है. आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव के क्षेत्र समस्तीपुर के हसनपुर में गाड़ियां कीचड़ में फंस जा रही हैं, आवागमन बाधित हो गया है. आलम यह है कि ट्रैक्टर के सहारे गाड़ियों को निकालाना पड़ रहा है. बता दें कि हसनपुर क्षेत्र में भटवन पंचायत के बल्लहपुर शिव मंदिर के पास करेह नदी पर बने बांध की स्थिति भारी बारिश में काफी खराब हो गई है. पूरा बांध कीचड़ में तबदील हो गया है. यहां से आने जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बांध पर बने सड़क से केलुहाघाट से करांची की ओर जाने के दौरान कई गाड़ियां कीचड़ में फंस गईं. काफी देर तक चालकों द्वारा गाड़ियों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन निराशा हाथ लगी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











