
बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, बंदूक के बल पर बदमाशों ने दारोगा को लूटा
AajTak
बिहार के नवगछिया में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बंदूक के बल पर बदमाशों ने एक दारोगा से ही लूटपाट की है. इतना ही नहीं जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया जिसके बाद बदमाश फरार हो गए.
बिहार के नवगछिया में आम लोग तो दूर पुलिस भी सुरक्षित नहीं है. दरअसल बीती रात खरीक थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने आदर्श थाने के दारोगा उमाशंकर सिंह को बंदूक के बल पर लूट लिया.
बदमाश दारोगा का बाइक, केस डायरी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बिहपुर थाना से दारोगा लौट रहे थे और खरीक प्रखंड कार्यालय के पास उनसे लूटपाट की गई है.
यहां देखिए वीडियो
नवगछिया के एसपी सुशान्त कुमार सरोज ने बताया कि छह अपराधियों ने नवगछिया थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर सिंह से हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की है.
उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर लूटी गई बाइक, मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को बरामद कर लिया गया. इस दौरान दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन ग्रामीण महिला और पुरुषों ने पुलिस को घेरकर दोनों अपराधियों को छुड़ा लिया जिसके बाद वो भाग गए.
एसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वहीं अपराधियों को भगाने में मदद करने वालों लोगों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया है. (इनपुट - सुजीत सिंह चौहान)

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











