
बिहार में चालीस साल बाद दो चरण में चुनाव, जानें- चाचा vs भतीजे की लड़ाई में किसका क्या दांव पर
AajTak
बिहार में 40 साल बाद विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं. इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है. ‘चाचा बनाम भतीजा’ की सियासी जंग भी इस बार दिलचस्प होने जा रहा है. जानिए किसके दांव पर क्या लगा है और कौन करेगा बिहार की गद्दी पर कब्ज़ा...
अब से लेकर अगले 38 दिन पूरे देश की निगाह बिहार में रहने वाली है. वो बिहार जिसके लिए महात्मा गांधी ने कहा था कि चंपारण ने मुझे हिंदुस्तान से परिचित कराया है. ऐसे में सोमवार को बिहार के विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है. इस ऐलान से साफ हो गया है कि 14 नवंबर को बिहार का फैसला हो जाएगा. ऐसे में गौर करने वाली बात ये भी है कि बिहार में चालीस साल बाद दो चरण में चुनाव होने जा रहा हैं.
गौर इस बात पर भी करना है कि बिहार का चुनावी नतीजा केवल एक राज्य के चुनाव का फैसला नहीं करेगा, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर, जीएसटी रिफॉर्म, वोट चोरी के विपक्ष के मुद्दे का भी नतीजा निकलेगा. लेकिन उससे पहले आज देखिए बिहार में जीत का फैक्टर क्या है? किसके पास क्या है बड़ा मौका...
बिहार चुनाव की 10 बड़ी बातें
अब आपको चुनाव आयोग की 10 बड़ी बातें बताते हैं. कुल 90 हजार 712 मतदाता केंद्र बनाए गए हैं. एक बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे. पोलिंग बूथों की 100% वेबकास्टिंग की जाएगी. EVM पर प्रत्याशियों की रंगीन फोटो होगी. मतदाता बूथ तक मोबाइल लेकर जा सकेगा. बूथ सेंटर से 100 मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बैठ सकेंगे. बैलट पेपर पर बड़े अक्षरों में सीरियल नंबर लिखा होगा. वोटर स्लिप में बड़े अक्षरों में बूथ संख्या लिखी होगी. फॉर्म 17c और EVM का डेटा न मिलने पर VVPAT गिनती अनिवार्य होगी. हर दो घंटे में रियल टाइम वोटर टर्नआउट ECINET पर अपडेट होगा.
विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर
2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नतीजा अब तक तीन-दो रहा है. एनडीए ने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली में जीत हासिल की. इंडिया गठबंधन ने जम्मू कश्मीर-झारखंड जीता. अब बिहार 14 नवंबर को सिर्फ एक राज्य का मुख्यमंत्री ही नहीं तय करने वाला है. बल्कि बहुतों की सियासी दांव का फैसला करेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










