
बिहार में चाचा-भतीजा के बीच जहां हो रहा आर-पार, वहीं UP में मिल रहे अखिलेश और शिवपाल
Zee News
UP Assembly Election 2022 से पहले सैफई परिवार एक साथ नजर आया है. 'फैमिली फोटो' में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भी नजर आ रहे हैं.
इटावा: बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी की कमान को लेकर चाचा-भतीजे यानी पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान (Chirag Paswan) और के बीच टकराव जारी है. वहीं उत्तर प्रदेश में चाचा-भतीजा यानी शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और अखिलेश यादव (अखिलश यादव) की दूरयां खत्म होने के कयास लगाए जा रहे हैं. सैफई में एक पारिवारिक समारोह में मुलायम परिवार की 'फैमिली फोटो' के सियासी मायने लगाए जा रहे हैं. मौका था मुलायम सिंह यादव की पोती दीपाली यादव की शादी का. परिवार में इस शादी ने यादव खानदान को उनके मतभेदों के बावजूद एक साथ आने का अवसर प्रदान किया है. मुलायम के नाती व पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव की बहन दीपाली यादव की शादी में शामिल होने के लिए समाजवादी संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और अलग हुए सपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) अपने परिवार के साथ इटावा के सैफई पहुंचे हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










