
बिहार में गर्मी के तेवर के बीच बढ़ी इस ड्रिंक की डिमांड, आप भी जान लीजिए बनाने का तरीका
AajTak
बढ़ते तापमान और तेज धूप के चलते बिहार के पटना में पारा 40 के पार पहुंच चुका है. जिस कारण लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू ड्रिंक का खूब सेवन कर रहे हैं. लू एवं गर्मी में सत्तू का सेवन करने से कूल-कूल फील होता है. आइए जानते हैं किस तरह से करें इस्तेमाल.
बिहार में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है. प्रतिदिन पारा बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पटना में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार तक दर्ज किया जा रहा है. तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में कई तरीके अपनाकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी के चलते बिहार में सत्तू की डिमांड तेजी से बढ़ने लगी है. बिहार में पारा बढ़ने के बीच बाजार में सत्तू के स्टॉल पर खूब भीड़ लग रही है. शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग बर्फ और ठंडे पानी में सत्तू घोलकर पी रहे हैं.
बता दें कि सत्तू बिहार की प्रसिद्ध ड्रिंक है. माना जाता है कि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है. तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है. वैसे तो सत्तू के लड्डू, पराठे समेत कई चीजें तैयार की जाती है लेकिन गर्मी में अधिकतर सत्तू के ठंडे ड्रिंक्स पीना प्रिफर किया जाता है. इसमें मीठा और नमकीन दोनों ही ड्रिंक का स्वाद लेना पसंद करते हैं. भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए आप इन ड्रिंक्स को पी सकते हैं.
Bihar | Sweet and savoury Sattu drink in demand to beat the heat as mercury rises above 40 degrees Celsius in Patna pic.twitter.com/4VOV64La8R
सत्तू के ड्रिंक्स को बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं रेसिपी-
How to make namkeen sattu drink: नमकीन सत्तू ड्रिंक बनाने की विधि:
सबसे पहले पुदीना पत्तों को धो लीजिए. इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. साथ ही हरी मिर्च और प्याज को भी बारीक-बारीक काटकर रख लीजिए. अब सत्तू ड्रिंक बनाना शुरू कीजिए. सबसे पबले एक बाउल में ठंडा पानी लीजिए फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके सत्तू डालिए और घोलते जाइए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







