
बिहार में खुली शराबबंदी की पोल से दिल्ली की आबोहवा में जहर तक, देखें
AajTak
बिहार में शराबबंदी है लेकिन यहां सबसे आसानी से आपको शराब मिल जाएगी. बिहार में पैसा फेंकेगे तो जी भरकर पिएंगे वाली हालत है. नीतीश सरकार की शराबबंदी का भट्टा बैठ चुका है और जहरीली शराब की बिक्री से मौत बांटी जा रही है. नीतीश सरकार शराबबंदी के जिस फैसले को क्रांतिकारी बताती रही है उसकी असलियत सामने है. खुद नीतीश कुमार से जब भी इस पर सवाल होता है वो दार्शनिक अंदाज में बातें करने लगते हैं. वहीं, दिल्ली में पटाखों पर बैन था, इसका कुछ असर भी पड़ा लेकिन पटाखों से आजादी नहीं मिली. नतीजा ये कि दिवाली की रात से ही दिल्ली की आबोहवा में ऐसा जहर घुला कि हवा को नापने से सारे पैमाने फेल हो गए. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











