
'बिहार में अकेले लड़ती BJP तो फायदे में रहती', नीतीश के पाला बदल पर PK का बयान
AajTak
राजनीतिक रणनीतिकार औऱ जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार धूर्त हैं. बिहार के लोगों को ठग रहे हैं. बिहार की जनता सूद समेत जनता वापस करेगी.
जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के नौंवी बार सीएम पद की शपथ लेते ही बिहार में एनडीए नीत नई सरकार का गठन हो गया है. नई सरकार के बनते विपक्षी दल नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. कोई उन्हें अवसरवादी तो कोई पलटूराम और आयाराम-गयाराम कह रहा है. इन सबके बीच जन सुराज अभियान के मुखिया और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर तीखा हमला किया है. प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि अगर बीजेपी अपने दम पर लड़ती तो ज्यादा फायदे में रहती.
जीवन की आखिरी पारी खेल रहे हैं नीतीश
'आज तक' के साथ विशेष बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश पर तीखा हमला किया और बीजेपी को भी पलटने वाली पार्टी बताया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि इंडिया ब्लॉक को धराशायी करने के लिये बीजेपी ने यह कदम उठाया है. बीजेपी बिहार में अकेले लड़ती तो ज़्यादा फ़ायदे में रहती. नीतीश को निशाने पर लेते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'नीतीश जीवन की आख़िरी पारी खेल रहे हैं. वो कब क्या करेंगे किसी को नहीं पता. जनता ने उनको नकार दिया है इसलिए वो अपनी कुर्सी बचाने के लिये कुछ भी कर सकते हैं.'
एनडीए करेगा क्लीन स्वीप
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'चुनाव में बीजेपी / एनडीए क्लीन स्वीप करेगा और एक ही मुद्दा होगा वो है- नरेन्द्र मोदी. उन्हीं के इर्द गिर्द होगा चुनाव.अभी कोई भी आसपास नहीं दिखता.' प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि सभी पार्टी 'पलटूराम' हैं. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि 2025 के चुनाव में ये गठबंधन भी नहीं चल पाएगा. इस घटना से बीजेपी को बड़ा नुकसान होगा. BJP अकेले लड़ती तो वो जीतने की स्थिति में रहती.
धूर्त हैं नीतीश

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







