
बिहार: मानसून सत्र से पहले स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्षी विधायक बोले- सवाल उठाने का मौका नहीं मिलता
AajTak
बिहार में मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए. बैठक में मॉनसून सत्र कैसे चले इस पर चर्चा हुई. बैठक में विरोध दलों के विधायकों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें सवाल उठाने का मौका नहीं दिया जाता और जवाब ठीक से नहीं मिलता.
बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सर्वदलीय बैठक बुलाई. जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए. बैठक में मॉनसून सत्र कैसे चले इस पर चर्चा हुई. बैठक में विरोध दलों के विधायकों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें सवाल उठाने का मौका नहीं दिया जाता और जवाब ठीक से नहीं मिलता. इस पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि विधायकों के सवालों के सही जवाब मिले इसकी गारंटी वे लेते हैं.
बैठक में राजद के तरफ से मुख्य सचेतक ललित यादव ने कहा कि विधानसभा में उठने वाले सभी समस्याओं का निदान होना चाहिए . सदन के अंदर सरकार के द्वारा सही सही जवाब दिया जाए. और यदि जवाब गलत दिया जाता है, तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए. कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जिस अधिकारी पर आरोप लगाया जाता है, उसी अधिकारी के द्वारा जवाब दिया जाता है. ये समस्या आम है और ये पहले भी होता था. ऐसी स्थिति होगी तो हंगामा के अलावा कोई उपाय नहीं है.
वहीं भाकपा नेता अजय कुमार ने कहा कि विधायकों के सवाल का सरकार के द्वारा गलत जवाब दिया जाता है. उस पर विधानसभा अध्यक्ष क्या कार्रवाई करते हैं बताना होगा. सिर्फ आश्वासन मिलता है. इससे नहीं चलेगा. इन तमाम बिंदुओं पर विधानसभा और सरकार को सोचना होगा .
बैठक में मौजूद कांग्रेस के विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि सदन के अंदर विधायकों के सवालों का निपटारा हो. संसदीय प्रणाली और संसदीय पद्धति को कैसे सुदृढ़ किया जाए. हम सबों को इस पर विचार करने की जरूरत है. सर्वदलीय बैठक में विपक्ष की मांगों पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सदन सुचारू रूप से चलें इस पर सभी ने अपनी राय दी है. सब यह चाहते हैं कि विधानसभा की कार्यवाही शांति ढंग से चलें . साथ ही श्रवण कुमार ने कहा कि विधायकों के सवालों का सही उत्तर दिया जाए इस पर सरकार के द्वारा लगातार पहल की जाती रही है . वहीं विजय सिन्हा ने बैठक में सदन चलाने की सहमति बनने की बात कही.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







