
बिहार: मंत्री तेज प्रताप यादव ने बदला अटल पार्क का नाम, अब 'कोकोनट पार्क' के नाम से जाना जाएगा
AajTak
बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने पटना के अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया है. अब इस पार्क को कोकोनट पार्क के नाम से जाना जाएगा.
बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने पटना के अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया है. अब इस पार्क को कोकोनट पार्क के नाम से जाना जाएगा.
कंकड़बाग में स्थित इस पार्क का नाम पहले कोकोनट पार्क था. 2018 में इसका नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया था. अब तेज प्रताप ने इसका नाम बदलकर कोकोनट पार्क करने का ऐलान किया है.
बीजेपी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
पार्क का नाम बदलने को लेकर अब बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, 2018 में इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क से बदलकर अटल बिहारी पार्क कर दिया गया था. मगर तेज प्रताप यादव एक बार फिर से इसका नाम कोकोनट पार्क कर दिया है. एक तरफ तो नीतीश कुमार अटल जी की समाधि पर माल्यार्पण करते हैं और दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने पार्क का नाम बदल दिया है. यह दोरंगी सरकार है. उन्होंने कहा, बीजेपी इसका विरोध करती है और मांग करती है कि इस पार्क का नाम ना बदला जाए.
पार्क में अटल की मूर्ति मौजूद
हालांकि, अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलकर भले ही कोकोनट पार्क कर दिया गया है. मगर पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी का बोर्ड अभी भी पार्क के बाहर लगा हुआ है और वाजपेयी जी की मूर्ति भी पार्क के अंदर लगी हुई है और इन दोनों के साथ कुछ भी छेड़छाड़ नहीं किया गया है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










