
बिहार भाजपा के युवा चेहरा रहे ऋतुराज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने बनाया पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री, जानें खास बातें
ABP News
ऋतुराज सिन्हा 2005 से राजनीति में सक्रिय हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में फ्रंटलाइन पर काम करते दिखे थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋतुराज को कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी.
पटनाः बिहार भाजपा के युवा चेहरा रहे ऋतुराज सिन्हा (Rituraj Sinha) को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी में राष्ट्रीय मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है. ऋतुराज सिन्हा के राजनीतिक सफर की अगर बात की जाए तो वो 2005 से राजनीति में सक्रिय हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में फ्रंटलाइन पर काम करते दिखे थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में ऋतुराज सिन्हा को कैंपेन कमेटी में बड़ी भूमिका दी गई थी. 2015 में ऋतुराज सिन्हा को अमित शाह ने प्रचार अभियान समिति के सदस्य के तौर पर दायित्व सौंपा था.
ऋतुराज सिन्हा 2017 से 2020 के बीच नित्यानंद राय की प्रदेश कमेटी में बतौर प्रदेश पदाधिकारी भी काम कर चुके हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय दायित्व दिया गया. ऋतुराज 2019 के लोकसभा चुनाव में नेशनल कैंपेन कमेटी के सदस्य बनाए गए थे. इस कमेटी में आठ सदस्य थे जिसका नेतृत्व उस समय अरुण जेटली कर रहे थे. ऋतुराज ने इस दौरान भी अपनी काबिलियत साबित की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चहेते बन गए.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












