
बिहार: प्रेमिका ने ही की थी पुजारी की हत्या, पुलिस टीम पर हमले को लेकर 100 से ज्यादा लोगों पर FIR
AajTak
बिहार के गोपालगंज में पुजारी की निर्मम हत्या के मामले के खुलासे के बाद अब पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दरअसल पुजारी का शव मिलने के बाद लोगों ने हाइवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद जाम हटवाने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसमें पुलिसकर्मियों को चोट भी आई थी और उनके वाहनों को भी तोड़ा गया था.
बिहार के गोपालगंज में एक पुजारी की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा कर दिया है. इसमें पुजारी की प्रेमिका की भूमिका सामने आई है. वहीं दूसरी तरफ हत्या के बाद प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम पर जो हमला किया था उसमें 25 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
डीआईजी विकास कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि मनोज कुमार अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी की शादी के बाद भी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इसी बीच नेहा अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी.
अधिकारी ने कहा, 'इस दौरान पुजारी उसे ब्लैकमेल करने लगा. इसी बात से नाराज प्रेमिका ने अपने भाई और चाची के साथ मिलकर उसे अपने घर बुलाया. करीब चार दिन तक बंधक बनाकर रखने के बाद हत्या कर दी थी. 16 दिसंबर को उसका शव गांव में ही झाड़ी से बरामद किया गया था. हत्या के बाद उसकी दोनों आंखें निकाल ली गई थीं. जीभ और गुप्तांग को भी काट दिया गया था.
बता दें कि पुजारी की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया गया था. लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. अब पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ भी एक्शन लिया है. पुलिस ने सभी अभियुक्तों पर जानलेवा हमला करने, पुलिस पर पत्थरबाजी करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य संगीन धाराएं लगाई हैं. इसकी जानकारी सारण डीआईजी विकास कुमार ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान दी.
पुजारी की हत्या के बाद हुआ था जमकर बवाल
करीब छह दिन से लापता पुजारी मनोज कुमार का शव 16 दिसंबर को मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को जामकर हंगामा किया था. इस दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया था जिसमें दो पुलिस जवानों को चोटें आई थी. वहीं उग्र भीड़ ने एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था. पुलिस को अपने बचाव में हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी थी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







