
बिहार पुलिस के जवानों को लगा यह रोग, अब ऑन ड्यूटी सोशल मीडिया पर एक्टिव पाए गए तो खैर नहीं
Zee News
विभान ने कहा, “ड्यूटी के दौरान कर्मचारी बेवजह मोबाइल चलाते हैं या सोशल मीडिया से जुड़कर मनोरंजन करते हैं. इसके कारण पुलिसकर्मियों का ध्यान भटकता है और इनकी कार्यक्षमता में कमी आती है.’’
पटनाः सोशल मीडिया की लत बेहद खराब होती है. अगर किसी को यह बीमारी लग जाती है तो आदमी किसी काम का नहीं रह जाता है! आजकल हर आम और खास इस बीमारी से परेशान है. बिहार में ऐसे कई मामले आए हैं जब पुलिस या सिक्यूरिटी स्टाफ सोशल मीडिया पर व्यस्त रहा और उसके आसपास ही कोई आपराधिक वारदात हो गई और उसे पता भी नहीं चल पाया. इसलिए बिहार सरकार ने अब पुलिस विभाग में तैनात सभी अफसरान और मुलाजमीन को डयूटी के वक्त मोबाइल फोन से दूरी बनाने का हुक्म जारी किया है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सिर्फ कुछ जरूरी हालात में ही मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत होगी और ऐसा न करने पर इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा. जनता के बीच खराब होती है छवि बिहार पुलिस महानिदेशक के जरिए जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कई बार देखा गया है कि ड्यूटी के दौरान कर्मचारी बेवजह मोबाइल चलाते हैं या सोशल मीडिया से जुड़कर मनोरंजन करते हैं. इसके कारण पुलिसकर्मियों का ध्यान भटकता है, और इनकी कार्यक्षमता में कमी आती है. इससे जनता के बीच पुलिस की छवि खराब होती है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










