
बिहार: दो साल से मायके नहीं जाने दे रहा था पति, महिला ने तीन बच्चों संग नदी में लगाई छलांग
AajTak
बिहार के बेगूसराय में पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने तीन बच्चों संग नदी में छलांग लगा दी. महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी को पति दो साल से मायके नहीं आने दे रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था. एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक किसी का शव नहीं मिला है.
बिहार के बेगूसराय में एक महिला ने पति से मामूली विवाद के बाद अपने तीन बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि पति से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद महिला तीन बच्चों के साथ पुल पर पहुंची और नीचे बूढ़ी गंडक नदी में कूद गई.
फिलहाल एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंडक नदी में महिला और उसके बच्चे की तलाश की जा रही है. घटना जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुल की है.
मामले की जानकारी पाकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने पति को फोन कर पुल से कूदने की बात की थी. इसके बाद पुल पर अपना मोबाइल फोन रख कर महिला ने बच्चों संग नदी में छलांग लगाई है.
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और सभी की तलाश कर रही है. हालांकि कई घंटे बीत जाने के बाद भी ना तो महिला का कोई पता चला है ना ही बच्चों का.
महिला की पहचान पूजा कुमार के रूप में हुई है. वो मोहनपुर की रहने वाली और रवि सिंह की पत्नी है. 32 साल की पूजा कुमारी के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटा और एक बेटी है.
महिला की मां ने बताया कि उसे दूसरे लोगों से जानकारी मिली की बेटी नदी में कूद गई है. उसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि 2 साल से उसे मायके आने नहीं दिया जा रहा था जिस वजह से उसका पति के साथ लगातार झगड़ा चल रहा था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











