
बिहार: डायन होने के शक में बुजुर्ग को जलाया था जिंदा, 29 साल बाद 4 दोषियों को उम्रकैद
AajTak
29 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद बेटा अपनी मां के हत्यारों को सजा दिलाने में कामयाब हो गया. मुंगेर कोर्ट ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. 11 अक्टूबर 1993 में डायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाकर मार डाला गया था.
बिहार के मुंगेर में 29 साल बाद एक बुजुर्ग महिला को इंसाफ मिला है. 11 अक्टूबर 1993 में डायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला को जिंदा जलाकर मार डाला गया था. अब मुंगेर न्यायालय ने दो महिला समेत चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. मुंगेर न्यायालय के एडीजे-1 अनुराग के कोर्ट ने मुजरिमों को यह सजा सुनाई है.
मृतक बुजुर्ग महिला के बेटे ने अपनी मां इंसाफ दिलाने के लिए 29 सालों तक लंबी लड़ाई लड़ी. बताया जा रहा है कि इस घटना में शामिल रहे कुछ आरोपियों कि मौत हो चुकी है. लेकिन कुछ अभी भी जिंदा हैं, जिनकी उम्र 65 साल से ज्यादा है. अब उनका बचा जीवन जेल की काल कोठरी में बीतेगा.
बता दें, 29 साल लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद बेटा अपनी मां के हत्यारों को सजा दिलाने में आखिरकार कामयाब हो गया. यह घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी केशोपुर मोहल्ले में हुई थी. यहां 11 अक्टूबर 1993 को आरोपियों ने डायन का आरोप लगाकर बुजुर्ग महिला सखीचन्द देवी पर पेट्रोल और तेल डालकर जिंदा जला दिया था. दरअसल, इन आरोपियों में से एक की बेटी की मौत हो गई थी और वो इस बुजुर्ग पर दबाव बना रहे थे कि वह उनकी बेटी को जिंदा करे.
कोर्ट ने अभियोजन एवं बचाव पक्ष के दलील सुनने के बाद एडीजे-1 अनुराग ने चारों आरोपियों जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी केशोपुर निवासी राजू साह की पत्नी मीरा देवी, उमेश साह, प्रकाश साह एवं मंजू देवी पति और पत्नी को आजीवन कारावास के साथ एक-एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है.
कोर्ट ने कहा कि यदि अभियुक्त जुर्माने की राशि अदा नहीं करते हैं, तो इन लोगों को दो-दो महीने की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी. मामले में अभियोजन पक्ष के एपीपी सुशील कुमार सिन्हा ने बताया कि इस केस के सूचक और बुजुर्ग के पुत्र कृष्णानंद साहू ने जमालपुर थाने में 140-93 नंबर से मामला दर्ज कराया था.
दर्ज मामले के मुताबिक, छोटी केशोपुर के निवासी जागेशवर साह की पुत्री आशा की मौत हो गई थी. उसके बाद आशा के घरवालों को शक हुआ कि मोहल्ले की रहने वाली वृद्ध महिला सखीचंद डायन हैं और तंत्र मंत्र का प्रयोग कर उन्हें बच्ची की जान ली है. उसके बाद उन लोगों को किसी ने बताया कि डायन यदि चाहेगी तो बच्ची जिंदा हो जाएगी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







