
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, शकील अहमद और राजेश राम समेत 48 नाम
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान कदवा से और पीसीसी अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नजदीक आने के बीच यह ऐलान महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस और अन्य) में सीट बंटवारे की अनिश्चितता के बीच किया गया. कांग्रेस की यह सूची पहले और दूसरे चरण के कई महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों को कवर करती है, लेकिन गठबंधन सहयोगियों के साथ अंतिम फॉर्मूला तय होने का इंतजार है.
बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान कदवा से और पीसीसी अध्यक्ष राजेश राम कुटुम्बा सीट से चुनाव लड़ेंगे. गरीब दास बछवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, जहां सीपीआई ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. एक तरह से, इस सीट पर महागठबंधन के दो सहयोगी दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा. आनंद शंकर सिंह औरंगाबाद से फिर से चुनाव लड़ेंगे.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत ये 40 नाम शामिल
चनपटिया से अभिषेक रंजन को टिकट
कांग्रेस ने बगहा से जयेश मंगल सिंह, नौतन से अमित गिरी, चनपटिया से अभिषेक रंजन, बेतिया से वसी अहमद , रक्सौल से श्याम बिहारी प्रसाद, गोविंदगंज से शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, सीतामढ़ी से अमित कुमार सिंह तुन्ना, बथनाहा (एससी) से इंजी. नवीन कुमार, बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा, फूलपरास से सुबोध मंडल, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, बहादुरगंज से प्रो. मसवर आलम उर्फ मुशब्बिर आलम, मणिहारी (एसटी) से मनोहर प्रसाद सिंह, कोरहा (एससी) से पूनम पासवान, सोनबरसा (एससी) से सरिता देवी, बेनीपुर से मिथिलेश कुमार चौधरी, सकड़ा (एससी) से उमेश राम को टिकट दिया है.
PDF देखें

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








