
बिहार: खाते में रखे थे 14 लाख, बैंक गए तो पता चला सिर्फ 62 रुपये बचे, कई लोगों के साथ धोखाधड़ी
AajTak
बिहार में बक्सर जिला के आशा पडरी ग्रामीण बैंक शाखा से दर्जन भर लोगों के खाते से लाखों रुपयों के गबन का मामला प्रकाश में आया है. इस ग्रामीण बैंक शाखा से खाता धारकों के अकाउंट से लाखों रुपये की अवैध निकासी की गई है.
कोरोना संकट ने एक तरफ लोगों की आमदनी के रास्ते बंद कर दिए हैं तो दूसरी तरफ बैंक में जमा लोगों की खून-पसीने की गाढ़ी कमाई की लूट का मामला सामने आया है. बिहार में बक्सर के ग्रामीण बैंक से करोड़ों रुपये के गबन की आशंका है. लोगों का कहना है कि मेरे लाखों रुपये गायब हो गए हैं. बैंक बंद करो. हमें इंसाफ चाहिए. दरअसल, बिहार में बक्सर जिला के आशा पडरी ग्रामीण बैंक शाखा से दर्जन भर लोगों के खाते से लाखों रुपयों के गबन का मामला प्रकाश में आया है. आशा पडरी ग्रामीण बैंक शाखा से बैंक के खाता धारकों के अकाउंट से लाखों रुपये की अवैध निकासी की गई है. खाता धारकों को इस बात की भनक तक नहीं लगी लेकिन जब खाता धारक ने पासबुक अपडेट करवाया तो मामले का खुलासा हुआ.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











