
बिहार: कोरोना से हुई मौत तो निगम के कूड़े वाले ठेले पर रखकर श्मशान पहुंचाया शव, लिए 16500 रुपये
AajTak
नालंदा के बिहार शरीफ के जलालपुर मोहल्ले के मनोज कुमार की कोरोना से मौत हो गई थी, इसके बाद मोहल्ले वासियों ने वार्ड पार्षद को बुलाया. वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर निगम ने कमेटी का गठन किया है. उसमें निर्णय लिया है कि किसी की भी मौत होती है तो उसे उठाने के लिए नगर निगम 22,000 रुपये लेगा.
कोरोना महामारी के इस दौर में सीएम के गृह जिले नालंदा के मुख्यालय बिहार शरीफ से मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां कोरोना से मृत व्यक्ति को नगर निगम के कूड़े ढोने वाले ठेले पर रखकर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान पहुंचाया गया. सबसे बड़ी बात यह है कि इस शव को ढोने के लिए वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद सुशील कुमार उर्फ मिट्ठू पर 16,500 रुपये लेने का आरोप लगा है. इस संदर्भ में जलालपुर सेवा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर नालंदा के डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











