बिहार के 4 वांटेड अपराधी ढेर, हैदराबाद में गौरक्षक को मारी गोली; देखें हेडलाइंस
AajTak
बिहार चुनाव में दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश को दिल्ली में नाकाम कर दिया गया है, जहां मुठभेड़ में कुख्यात रंजन पाठक समेत 4 बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया गया. वहीं दूसरी तरफ, हैदराबाद में एक गौरक्षक को गोली मारे जाने से तनाव क्षेत्र में तनाव है, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरोपी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का कार्यकर्ता है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











