)
बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी का निधन, अमित शाह ने बताया-'बिहार की राजनीति का महान पुरोधा'
Zee News
सुशील मोदी बीते सात महीने से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. रविवार को उनके देहांत की जानकारी डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने ट्वीट कर दी.
नई दिल्ली. सीनियर बीजेपी लीडर और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का रविवार को कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया. इसकी जानकारी डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट कर दी है. सुशील कुमार मोदी बीते सात महीने से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश के कई नेताओं ने सुशील मोदी के देहांत पर शोक जताया है. हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके…
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










