
बिहार के नेता यूपी के भदोही और बलिया में स्थापित कर रहे थे फूलन देवी की प्रतिमा, जानिए फिर क्या हुआ ?
Zee News
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सदर और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी साबिक सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उप्र के दो जिलों में उनकी प्रतिमा लगाना चाह रहे थे, पुलिस ने वाराणसी हवाई अड्डे से ही उन्हें वापस लौटा दिया.
भदोहीः उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के अमिलहरा में प्रशासन ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को इतवार को साबिक सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर उनका मुजस्समा कायम नहीं करने दिया. प्रशासन ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया और इसका अनावरण करने आ रहे वीआईपी के सदर और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी को वाराणसी हवाई अड्डे से ही वापस लौटा दिया. भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने इतवार को बताया कि विकासशील इंसान पार्टी की कयादत में अमिलहरा गांव में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित की जानी थी लेकिन प्रशासन ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी भदोही से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद चुनी गई थीं और 25 जुलाई 2001 को दिल्ली में उनका गोली मारकर कत्ल कर दिया गया था. प्रतिमा सरकारी जमीन पर लगाई जा रही थीः प्रशासन भदोही के उप जिला अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए न तो कोई इजाजत दी गई थी और न ही कोई आवेदन किया गया था. कुमार के मुताबिक अमिलहरा गांव में जिस जगह प्रतिमा कायम की जा रही थी वह ग्राम समाज की जमीन है. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि फूलन देवी की आदमकद प्रतिमा को भी अगले दो-तीन दिन में बिहार भेज दिया जाएगा क्योंकि यह प्रतिमा बिहार से ही बनकर आई थी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










