
'बिहार की सत्ता में बैठे हैं महाठग', नीतीश कुमार सरकार पर फिर भड़के तेजस्वी यादव
ABP News
Bihar News: तेजस्वी यादव ने AI समिट को फ्लॉप बताया. साथ ही उन्होंने सरकार पर संविधान कमजोर करने, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गरीब-विरोधी नीतियों के आरोप लगाए. साथ ही अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई.
पटना में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एआई समिट को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एआई समिट पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और इससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचा. तेजस्वी यादव ने इसे देश का 'अपमान' करार दिया.
VIDEO | Patna: RJD National Working President and Bihar LoP Tejashwi Yadav commented on the Congress protest at the AI Summit, saying, “The AI Summit was a big flop and India got insulted…”(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QD2UJClVvc
साथ ही तेजस्वी यादव ने संत रविदास जयंती के अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज के दौर में संत रविदास और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों के बारे में पढ़ना और सीखना चाहिए. संत रविदास ने समाज में बराबरी और न्याय की बात की थी, लेकिन आज शासन करने वाले लोग गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को सड़कों से हटाया जा रहा है और सरकार सिर्फ चंद अमीर लोगों के लिए काम कर रही है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












