
बिहार: कभी देखा है इतने बड़े गड्ढों वाला नेशनल हाइवे? हैरान कर देगा यह Video
AajTak
बिहार के मधुबनी (Bihar Madhubani) से गुजरे एनएच 227 की तस्वीरों को देखकर यकीन करना मुश्किल है कि यह नेशनल हाइवे है. दरअसल, इस नेशनल हाइवे की हालत ऐसी है कि इस पर कदम कदम पर भारी भरकम गड्ढे हैं और इनमें पानी भरा हुआ है. इस रोड से छोटे बड़े सभी वाहन गुजरते हैं.
बिहार के मधुबनी की एक रोड की हालत को देखकर हैरानी हो रही है कि आखिर रोड पर इतने गड़ढे कैसे हो गए. गड्ढों में सड़क है या सड़क पर गड्ढे हैं, बिहार की सड़क को देखकर यह कहना मुश्किल है. कदम कदम पर इतने बड़े गड्ढों में इन दिनों पानी भरा हुआ है. इस रोड से ट्रक जैसे भारी वाहन भी गुजरते हैं और दोपहिया वाहन भी. लोगों का कहना है कि कई साल से यह रोड इसी हालत में है, लेकिन किसी जिम्मेदार ने इस पर ध्यान नहीं दिया.
इस रोड को एनएच 227 एल कहते हैं. यह रोड कलुआही से बासोपट्टी होते हुए उमगाव तक जाती है. बासोपट्टी बाजार के पास करीब 200 मीटर तक इस रोड की हालत बेहद खराब है. इस 200 मीटर के दायरे में भारी भरकम गड्ढे भारी मुसीबत बने हुए हैं.
यहां देखें वीडियो
बारिश के मौसम में यहां के स्थानीय लोगों के साथ साथ बाजार आने जाने वालों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है. इसी बाजार में भाजपा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद का घर भी है. साथ ही इस क्षेत्र से जदयू से RP MANDAL सांसद हैं. बावजूद इसके किसी भी सांसद या विधायक को इस रोड की दुर्दशा को लेकर ख्याल नहीं आया.
यह भी पढ़ें: उज्जैन: दोस्त को बचाने में 2 और डूबे, तालाब में नहाने गए 3 की मौत
स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10-12 साल पहले इस रोड को बनाया गया था, लेकिन फिर किसी ने पलटकर नहीं देखा. इस रोड को बनाने का केंद्र की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है. कई बार सड़क बनाने की कवायद भी की गई, लेकिन हर बार नेताओं और ठेकेदार के बीच तालमेल नहीं होने की वजह से रोड नहीं बन पाई. मधुबनी के जिला पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि हमने विभाग को निर्देशित किया है कि रोड को एक सप्ताह के अंदर चलने योग्य कर दिया जाए. विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







