
बिहार: ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ ठुमके लगाते शव को श्मशान घाट लेकर जाते लोग, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
बिहार के सारण जिले में रहने वाले शख्स ने अपने बुजुर्ग पिता की शव यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली. दरअसल 104 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने के बाद परिजनों ने शव यात्रा को यादगार बनाया और गाजे बाजे के साथ बुजुर्ग को अंतिम विदाई दी.
बिहार के सारण जिले में रहने वाले शख्स ने अपने बुजुर्ग पिता की शव यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली. दरअसल 104 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने के बाद परिजनों ने शव यात्रा को यादगार बनाया और गाजे बाजे के साथ बुजुर्ग को अंतिम विदाई दी. सोशल मीडिया पर इस शव यात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है. आमतौर पर देखा जाता है कि जब किसी की मौत होती है तो पर घर में मातम छा जाता है. लेकिन यहां पर लोग रोने के बजाय डांसर के साथ लोग डांस कर रहे थे. बुजुर्ग की शव यात्रा में परिजन भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाए और मृतक भोला यादव की मौत के गम को ऑर्केस्ट्रा के जरिए खुशी में बदल दिया. बताया जा रहा है कि 104 साल के बुजुर्ग भोला यादव की मौत रविवार को हुई. जब धूमधाम से उनकी शव यात्रा निकाली तो किसी ने इस घटना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. लोग तरह-तरह के कैप्शन लगाकर इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रहे हैं.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











