
बिहार: इस गांव में वैक्सीन न लगवाने वालों के हजार बहाने, किसी ने बताई कमजोरी तो कोई कह रहा हो सकती है मौत!
AajTak
कटिहार के समेली प्रखंड के देवीपुर गांव में रहने वाले 930 लोगों में से किसी ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई है. उसी वार्ड की सुल्ताना बेगम कहती हैं कि वैक्सीन लगाने से आदमी मर जाता है. कोरोना से मरें या वैक्सीन लगा के, मरना तो है ही. कितने लोग वैक्सीन लगाने के बाद भी नहीं बचे.
कोरोना वैक्सीन को लेकर बिहार के कई गांवों में अभी भी भ्रांतियां फैली हुई हैं. ऐसा ही एक गांव है कटिहार का देवीपुर. इस गांव के वार्ड नंबर-20 के वार्ड मेंबर अनवर ने अभी वैक्सीन नहीं लगवाई है. उनका कहना है कि शुगर की वजह से उन्हें डॉक्टर ने मना किया है. वहीं बिहार सरकार का आदेश है कि जो पंचायत प्रतिनिधि वैक्सीन नही लगवाएगा वो पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकता है. इसलिए अनवर को अगर फिर चुनाव लड़ना है तो वैक्सीन लगवाना ही होगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











