
बिहारः सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, हिरासत में 12 लोग, साली के साथ जीजा भी पकड़ा गया
ABP News
जगदीशपुर के नयका टोला स्थित एक होटल में कई वर्षों से सेक्स रैकेट चल रहा था, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लग रही थी. होटल में एक रूम का किराया सात से आठ सौ रुपये लिए जाते थे.
आराः जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया एनएच पर नयका टोला स्थित एक होटल में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की. गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर होटल मैनेजर सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को जेल भी भेजा जाएगा. इनमें युवक और युवतियां भी शामिल हैं, इनके पास से नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं. वहीं मौके से पुलिस ने एक जीजा-साली को भी हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में छापेमारी के लिए टीम का गठना किया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाएं, सात पुरुष और तीन युवतियों को हिरासत में लिया. एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है. पकड़े गए लोगों में कुछ कपल्स भी लग रहे हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












