
बिहारः पुलिस बोल गई- पोस्टमॉर्टम के लिए थाने ले आओ, बेटे का शव बोरी में डाल 3 KM पैदल चला पिता
AajTak
मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की बात कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली. यह घटना कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है.
बिहार से रूह कंपा देने वाली तस्वीर सामने आई है. कटिहार जिले में एक बेबस पिता प्लास्टिक की बोरी में अपने 14 साल के मासूम बेटे का शव बोरी में डालकर करीब तीन किलोमीटर तक पैदल चला. तीन किलोमीटर के बाद उसे साधन मिल सका और इसके बाद वह शव लेकर थाने पहुंचा. मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की बात कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली. यह घटना कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा निवासी लेरू यादव का 14 साल का बेटा हरिओम नाव से गंगा नदी पार करते समय गहरे पानी में गिर गया था. नाविकों ने पानी में उसकी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चल सका. बेबस पिता ने इस घटना को लेकर गोपालपुर थाने में शिकायत दे दी थी. जवानी की दहलीज पर खड़े बेटे को खोने से गमगीन पिता को भला कहां चैन आता. लेरू पुत्र की तलाश में जुटा रहा. इसी बीच लेरू को भागलपुर जिले के ही बटेश्वर स्थान के समीप गंगा किनारे शव देखे जाने की बात पता चली जिसे किसी ने लावारिश समझकर फिर से नदी में बहा दिया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











