
बिहारः अवैध तरीके से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, वाहन जब्त, कई लोगों पर FIR
ABP News
Bihar Crime: इस मामले में पुलिस ने अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर बेचने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.
औरंगाबादः पौथु थाना क्षेत्र के सइरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध तरीके से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई पुलिस पर रविवार को ग्रामीणों ने ईंट पत्थर और डंडे से हमला कर दिया. हमले में कुछ पुलिस जवानों के घायल होने की भी बात कही जा रही है. पौथु थाने के एएसआई अलखदेव पांडेय के बयान पर सइरा के आठ ग्रामीणों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सरकार के दिशा-निर्देश पर पौथु थाने की पुलिस द्वारा बालू के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बरही बाजार में गस्ती कर रही पुलिस को सूचना मिली कि मदार नदी से एक ट्रैक्टर अवैध तरीके से बालू उत्खनन कर आ रहा है. पुलिस की टीम बराही बाजार से सइरा गांव पहुंची. पुलिस की गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर का चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. इस क्रम ट्रैक्टर चालक ने बालू को आसपास ही गिराकर ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश करने लगा जिससे उसकी गाड़ी नाले में फंस गई.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












