
बिरयानी पर मचा बवाल, होटल स्टाफ ने ग्राहकों पर बरसाई लाठी और कुर्सियां, VIDEO
AajTak
31 दिसंबर की रात ग्रांड होटल के स्टाफ और कुछ ग्राहकों के बीच बिरयानी गर्म न परोसने को लेकर विवाद हो गया. यहां मामला लाठी डंडों तक आ गया और वेटर्स ने मिलकर ग्राहकों पर हमला कर दिया.
31 दिसंबर 2023 की रात कई लोग नया साल मनाने के लिए रेस्टोरेंट्स और क्लब में गए. ऐसे में जगह- जगह भीड़ के चलते छुट पुट विवाद भी सामने आए. इसी कड़ी में हैदराबाद के होटल में जमकर बवाल मचा. ये बवाल बिरयानी को लेकर था.
दरअसल, यहां के ग्रांड होटल के वेटरों और ग्राहक के बीच ऐसी बहसा बहसी हुई कि मामला लाठी डंडे तक आ गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें होटल स्टाफ ग्राहकों पर लाठियों और कुर्सियों से हमला करता नजर आया.
डीसीपी सेंट्रल जोन, हैदराबाद के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात ग्रांड होटल के स्टाफ और कुछ ग्राहकों के बीच बिरयानी गर्म न परोसने को लेकर विवाद हो गया. बिरयानी ठंडी परोसे जाने के नाराज एक ग्राहक ने पहले वेटर पर हमला किया जिसके बाद बाकी वेटरों ने भी ग्राहकों के उस ग्रुप पर हमला कर दिया और लाठी से लेकर कुर्सी तक से ग्राहकों के साथ मारपीट की.
वीडियो में न्यू ईयर के लिए सजे- धजे होटल में वेटर मिलकर लोगों को डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं. एक वेटर के हाथ में चमचा भी है जिससे वह मारपीट कर रहा है. फिलहाल, मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. एक होटल के पांच सदस्यों के खिलाफ और दूसरी एक ग्राहक के खिलाफ। दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और मामले में आगे की जांच जारी है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










