
बिरयानी अच्छी लगी... तो ये शख्स हैदराबाद से इतनी ले आया कि एक्सट्रा वेट के देने पड़े हजारों रुपये!
AajTak
मुंबई के Welton Saldanha नाम के एक व्यक्ति ने हैदराबाद से करीब 5,000 रुपये की बिरयानी खरीदकर उसे मुंबई ले जाने के लिए 4,200 रुपये अतिरिक्त सामान शुल्क दिया. बिरयानी के प्रति उनका यह प्यार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
मुंबई के एक व्यक्ति का बिरयानी के प्रति प्यार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस व्यक्ति ने हैदराबाद से करीब 5,000 रुपये की बिरयानी खरीदी और उसे मुंबई ले जाने के लिए 4,200 रुपये अतिरिक्त सामान शुल्क (Extra Baggage Charge) भी दिया. इस व्यक्ति का नाम Welton Saldanha है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में बताया कि वह 12 दिनों के लिए Hyderabad में थे और इस दौरान उन्होंने कई तरह की बिरयानी खाई. उन्होंने लिखा कि कुछ बिरयानियां इतनी स्वादिष्ट थीं कि वह उन्हें छोड़कर नहीं आ पाए, इसलिए उन्होंने उन्हें पैक कराकर अपने सामान में रख लिया और मुम्बई तक साथ ले आए.
सल्दान्हा ने पोस्ट में बताया कि बिरयानी खरीदने में लगभग 5,000 रुपये खर्च हुए, जबकि उसे फ्लाइट से घर ले जाने के लिए 4,200 रुपये अतिरिक्त बैगेज शुल्क देना पड़ा. उन्होंने अपने पोस्ट में पैक की हुई बिरयानी के डिब्बों और एयरलाइन की रसीद की तस्वीरें भी शेयर कीं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “हैदराबाद में 12 दिन बिताने के बाद मैंने वही किया जो कोई भी समझदार व्यक्ति करता… मैंने अपने सामान में बिरयानी पैक कर ली.”
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया सल्दान्हा ने यह भी बताया कि उन्हें हैदराबाद में कुछ खास बिरयानियां बहुत पसंद आईं, जिनमें नल्ली गोश्त बिरयानी, सूफियानी बिरयानी, जंगारी बिरयानी और सफेद बिरयानी शामिल हैं. सल्दान्हा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने उनके बिरयानी प्रेम की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा,- “हैदराबाद की बिरयानी के लिए इतना प्यार बिल्कुल सही है.” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा,“इतनी स्वादिष्ट बिरयानी के लिए यह कीमत भी कम है.”कुछ लोगों ने बताया कि वे भी यात्रा करते समय अपने पसंदीदा शहर का खाना घर जरूर ले जाते हैं.
1. निज़ामों के समय से चली आ रही परंपरा हैदराबादी बिरयानी का इतिहास लगभग 400 साल पुराना माना जाता है. यह डिश Asaf Jahi Dynasty यानी हैदराबाद के निज़ामों के समय में लोकप्रिय हुई. उस दौर में शाही रसोइयों ने मुगलई और स्थानीय तेलंगाना के स्वाद को मिलाकर एक खास तरह की बिरयानी बनाई, जिसे बाद में हैदराबादी बिरयानी कहा जाने लगा.
Hyderabadi Biryani इतनी मशहूर क्यों है? Hyderabad की बिरयानी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे मशहूर बिरयानियों में गिनी जाती है. इसकी खुशबू, मसालों का संतुलन और पकाने का खास तरीका इसे दूसरी बिरयानियों से अलग बनाता है. इसके मशहूर होने के पीछे कई कारण हैं.
2. खास “दम” पकाने की तकनीक हैदराबादी बिरयानी की सबसे बड़ी खासियत इसका दम पकाने का तरीका है. इसमें कच्चा या आधा पका मांस, आधे उबले बासमती चावल, मसाले और केसर सबको एक बर्तन में परतों में रखा जाता है और फिर बर्तन को आटे से बंद करके धीमी आंच पर पकाया जाता है. इस प्रक्रिया को दम बिरयानी कहा जाता है. इससे मसालों और मांस का स्वाद चावल में पूरी तरह घुल जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








