
बिपाशा ने पति करण संग मालदीव से शेयर की फोटोज, बर्थडे को ऐसे बनाया खास
AajTak
23 फरवरी को करण ने मालदीव की खूबसूरत वादियों में अपना बर्थडे मनाया. उनके इस बर्थडे को बिपाशा बसु ने और भी खास बनाया है. बिपाशा ने करण के लिए स्पेशल पूल ब्रेकफास्ट अरेंज किया.
टीवी स्टार करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों मालदीव वेकेशन का लुत्फ उठा रहे हैं. इस बीच 23 फरवरी को करण ने मालदीव की खूबसूरत वादियों में अपना बर्थडे भी मनाया. उनके इस बर्थडे को बिपाशा बसु ने और भी खास बनाया है. बिपाशा ने करण के लिए स्पेशल पूल ब्रेकफास्ट अरेंज किया. उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है. इसी के साथ बिपाशा ने मालदीव वेकेशन से कई और स्टनिंग फोटोज शेयर की है. वीडियो में करण और बिपाशा स्विमिंग पूल में ब्रेकफास्ट के साथ नजर आ रहे हैं. करण के आगे ब्रेकफास्ट के दो शानदार प्लेट्स रखे हैं. साथ ही छोटे-छोटे टॉयज में भी ब्रेकफास्ट आइटम देखा जा सकता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'जब आपको बर्थडे बॉय को उसके ब्रेकफास्ट को शेयर करने के लिए पटाना होता है तो.... '.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












