
बिना सैंपल दिए दिग्विजय सिंह को आ गया टेस्ट कराने का मैसेज, ट्विटर पर पूछा- ये क्या हो रहा है?
AajTak
दिग्विजय सिंह आज अपना कोरोना टेस्ट कराने वाले हैं, लेकिन सैंपल देने से पहले ही उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा है कि आपका सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है. अब दिग्विजय सवाल उठा रहे हैं.
देश में कोरोना के कहर के बीच बदइंतजामी के कई मामले सामने आ रहे हैं. एक ऐसा ही वाक्या कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के साथ हुआ है. दरअसल, दिग्विजय सिंह आज अपना कोरोना टेस्ट कराने वाले हैं, लेकिन सैंपल देने से पहले ही उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा है कि आपका सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है. अब दिग्विजय सवाल उठा रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'क्या हो रहा है? 10:02 बजे है और मैंने अपना RTPCR सैंपल नहीं दिया है. मैं अभी भी सैंपल देने के लिए इंतजार कर रहा हूं और मुझे यह संदेश मिला है- 9:39 बजे किसका सैंपल लिया गया है और आरएमएल को भेजा गया है? मुझें नहीं पता, क्या कोई इतना दयालु है कि मुझे बता सके कि क्या हो रहा है?'
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











