
'बिना कपड़ों के तो नहीं आई...' फिटनेस इंफ्लुएंसर ने पहनी ऐसी ड्रेस, स्टाफ ने जिम से निकाला
AajTak
एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर को सिर्फ उसकी ड्रेस के लिए एक जिम से बाहर निकाल दिया गया. क्योंकि जिम के एक स्टाफ ने दावा किया कि उनका पहनावा 'शर्मनाक' था. महिला ने कहा कि मैं बिना कपड़ों के तो नहीं थी.
ब्राजील की एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर को जिम से बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि उसने काफी छोटे कपड़े पहन रखे थे. 33 वर्षीय ने फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने डेली स्टार को बताया कि उनके वर्कआउट रूटीन के कुछ ही मिनटों बाद जिम के एक स्टाफ ने उनसे बहस की.
स्टाफ ने उनके पसंदीदा स्पोर्ट्सवियर की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी ड्रेस पहनकर जिम में वर्कआउट करना शर्मनाक होगा. महिला ने कहा कि इसके बाद उसे इस मुद्दे पर चर्चा करने का मौका भी नहीं दिया गया और जिम से बाहर कर दिया गया.
भेदभाव का लगाया आरोप ब्राजील की फिटनेस इंफ्लुएंसर जेसिका फ्रेटिस का कहना है कि उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है. उसका दावा है कि जिम में अन्य महिलाएं भी थीं, जिन्होंने मेरे जैसे ही कपड़े पहने थे, लेकिन उन पर मेरी तरह प्रतिबंध नहीं लगाए गए. मैं जिम बिना कपड़ों के तो नहीं आई थी. बस थोड़े छोटे और अधिक स्किनी टाइट स्पोर्ट्स वियर पहनकर आई थी.
महिला ने कहा कि जिम के स्टाफ कैसी छोटी-मोटी चीजों पर नजर रखते थे. इसका तब मुझे पता चला. ऐसा लगता है कि वे मेरे द्वारा नियमों के विरुद्ध कुछ करने का इंतजार कर रहे थे.
'मेरी वजह से किसी को नहीं हुई कोई असुविधा' महिला ने जोर देकर कहा कि वह उस समय कोई वीडियो नहीं बना रही थीं या अन्य जिम जाने वालों को असुविधा नहीं पहुंचा रही थीं. ब्राजील के साओ पाउलो स्थित जिम जाने वाल इस महिला ने बताया कि उसने टाइट गुलाबी शॉर्ट्स और काले रंग का स्पोर्ट्स टॉप पहन रखा था.
'बिना कपड़ों के तो नहीं गई थी जिम' महिला ने कहा मैं बिना कपड़ों के तो नहीं थी. मैं भी जिम तभी करती हूं जब मैं अपने ड्रेस में सहज महसूस करूं. वहां अन्य लड़कियां भी शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स टॉप में थीं, लेकिन उन्हें जाने के लिए नहीं कहा गया. उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना की तुलना उस महिला से की जिसे बिकनी पहनने के कारण समुद्र तट से बाहर निकाल दिया गया था.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












