
बिना अकाउंट नंबर बताए 'आधार' से चेक करें बैंक बैलेंस, आसान है तरीका
AajTak
आप बिना इंटरनेट बैंकिंग के भी अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ इस काम के लिए आपके पास मोबाइल फोन होना जरूरी है. देश के बड़े शहरों में सैकड़ों आधार केंद्र खोले जाने हैं.
आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में हमारी पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट्स में से एक हो गया है. यह हमारे मोबाइल नंबर, बैंक खाते, पैन कार्ड और कई तरह के डॉक्यूमेंट्स से जुड़ा है. आधार कार्ड 12 अंकों के यूनिक नंबर के साथ आता, जिसे UIDAI द्वारा जारी किया जाता है. 12 अंकों का नंबर आधार कार्ड होल्डर के लिए बेहद जरूरी होता है. इसमें हमारी तमाम निजी जानकारियां छिपी होती हैं. क्या आप जानते हैं कि 12 अंकों के आधार कार्ड के नंबर का इस्तेमाल कर आप अपने बैंक अकाउंट का बैलैंस चेक कर सकते हैं. आधार की मदद से कुछ ऐसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बिना इंटरनेट बैंकिंग के देख सकते हैं बैलेंस
आप बिना इंटरनेट बैंकिंग के भी अपने अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ इस काम के लिए आपके पास मोबाइल फोन होना जरूरी है. आप अपने मोबाइल फोन से आसानी से आधार की मदद से अपने बैंक खाते में जमा राशि का विवरण जान सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप फॉलो करने होंगे.
घर बैठे मिलेगी अकाउंट की जानकारी
आपके बैंक अकाउंट से जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, उससे *99*99*1# डायल करें. इसके बाद अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर दर्ज करें. फिर आपको अपना आधार नंबर वेरिफाई करना होगा. इसके बाद आपको UIDAI की ओर से स्क्रीन पर बैंक बैलैंस के साथ एक SMS प्राप्त होगा. इस तरह आप आसानी से अपने आधार नंबर की मदद से अपने खाते में जमा राशि की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
खुलने वाले हैं आधार सेवा केंद्र

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








