
बिजनौर: बियर, बिरयानी और बेगम...पति ने सुनाई प्रेमिका से पत्नी बनी मेहर के सिगरेट से दागने की कहानी
AajTak
यूपी के बिजनौर में पति को बांधकर सिगरेट से दागने वाले मामले में अब पीड़ित पति ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. पीड़ित पति मनन जैदी ने कहा कि उसने प्रेम विवाह किया था लेकिन उसके बाद पत्नी मेहर जहां का व्यवहार बदलने लगा. बियर, बिरयानी और नशे ने उसे हिंसक बना दिया और डिमांड पूरी नहीं होने पर वो उसे प्रताड़ित करने लगी.
यूपी के बिजनौर में एक महिला द्वारा अपने पति के सीने पर बैठकर उसके शरीर को सिगरेट से जलाने के मामले में पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला द्वारा पति को जलाए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
अब मेहर जहां नाम के इस महिला के पति ने जो खुलासे किए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं. पीड़ित पति मनन जैदी ने कहा कि बियर, बिरयानी, सिगरेट और गुटखे की लत ने उसकी पत्नी को हिंसक बना दिया है.
पति ने बताई पूरी कहानी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति ने बताया कि इन चीजों की डिमांड पूरी नहीं होने पर पर मेहर जहां उस पर अक्सर हमला कर दिया करती थी और उसे फंसाने की भी धमकी देती थी. पीड़ित पति मनन जैदी ने बताया कि उसने मेहर जहां से पंचायत होने के बाद लव मैरिज की थी लेकिन निकाह होते ही उसका स्वभाव बदलता गया और वो उस पर नशे की हालत में हमला करने लगी.
अब उसके पति की तहरीर पर सियोहारा पुलिस ने मेहर जहां को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पति मनन जैदी ने आरोप लगाया कि मेहर ने पहले उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके हाथ-पैर बांध कर उसके शरीर के अंगों को जलती सिगरेट से जला दिया.
सिगरेट से जलाने का सीसीटीवी फुटेज वायरल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











