
बिजनेस का तो अधिकार होता है... मगर नेपाल के लोग भारत में कब वोट दे सकते हैं?
AajTak
अगर किसी व्यक्ति के पास नेपाल की नागरिकता है और अब वे भारत की नागरिकता चाहता है, तो इसके लिए भारत सरकार ने कुछ नियम बनाए हुए हैं. असल में भारत सरकार दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देती है, लेकिन वे भारत के विदेशी नागरिक के रूप में नागरिकता ले सकता है.
भारत और नेपाल देश के सीमाएं आपस में सटी हुई हैं, दोनों देशों के नागरिके एक दूसरे के देश में घूमने-फिरने शॉपिंग करने आते-जाते हैं. इसके अलावा कई नेपाली इंडिया में बिजनेस भी करते हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या किसी नेपाली नागरिक को भारत की नागरिकता मिल सकती है? और किन शर्तों पर उसे भारत में मतदान (वोट देने) का अधिकार प्राप्त हो सकता है? आइए आपको बताते हैं.
नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार, कोई भी भारतीय नागरिक, जो स्वेच्छा से विदेशी नागरिकता प्राप्त करता है वे विदेशी नागरिकता प्राप्त करने पर भारतीय नागरिक नहीं रह जाता. यानी कि अगर किसी व्यक्ति के पास किसी दूसरे देश की नागरिकता है और वे भारत का नागरिक बनना चाहता है तो उसे पहले दूसरे देश की नागरिकता छोड़नी पड़ेगी. लेकिन वे भारत के विदेशी नागरिक के रूप में नागरिकता ले सकता है.
OCI क्या है?
अगर कोई व्यक्ति दूसरे देश की नागरिकता नहीं छोड़ना चाहता और भारत का नागरिक भी बनना चाहता है तो उसे विदेशी भारतीय नागरिकता (OCI) दी जाएगी, लेकिन इससे उन्हें भारत में वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा. ओसीआई (OCI) का मतलब है Overseas Citizenship of India, यानि भारत के विदेशी नागरिक.
दो देश की नागरिकता मिलेगी, लेकिन वोट देने का अधिकार नहीं
भारत सरकार ने विदेशी भारतीय नागरिकता (OCI) प्रदान करने का प्रावधान बनाया है. भारत की संसद ने अगस्त, 2005 में इस संबंध में संबंधित विधेयक को मंजूरी दी थी. कुछ श्रेणियों के भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) जो भारत से प्रवास कर गए हैं और पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा किसी अन्य विदेशी देश की नागरिकता प्राप्त कर ली है, वे OCI प्रदान करने के पात्र हैं. बशर्ते उनके गृह देश अपने संबंधित राष्ट्रीय कानूनों के तहत किसी न किसी रूप में दोहरी नागरिकता की अनुमति देते हों.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










