
बिग बॉस 19 में लगेगी 'संसद', वायरल हो रही तस्वीरें, क्या सामने आ गई घर की पहली झलक?
AajTak
बिग बॉस 19 दो दिन बाद शुरू होने जा रहा है, जिसमें सलमान खान फिर से टीवी पर नजर आएंगे. इस बार शो की थीम राजनीति पर आधारित है, जिसमें पार्लियामेंट स्टाइल सिटिंग और वोटिंग रूम जैसे नए फीचर्स शामिल हैं. सोशल मीडिया पर बीबी हाउस की फोटोज और वीडियो भी सामने आई हैं.
रियलिटी शोज के लवर्स का फेवरेट शो बिग बॉस 19 बस दो दिन बाद शुरू होने जा रहा है. सलमान खान को फिर से टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे लोगों को ट्रीट मिलने वाली है. बिग बॉस 19 में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम की लिस्ट इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रही है. हालांकि अभी तक चैनल की तरफ से कुछ ही सेलेब्स के नाम कंफर्म हुए हैं.
कैसा होगा बीबी हाउस? बीबी लवर्स के बीच हलचल तेज है. इस बीच इंटरनेट पर बीबी हाउस की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं. बिग बॉस फैनक्लब पर बीबी हाउस की झलक दिखाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि अभी तक चैनल और शो के मेकर्स की तरफ से बिग बॉस हाउस का टूर नहीं कराया गया है. मुंबई की मूसलाधार बारिश और सड़कों पर भरे पानी की वजह से मीडिया के लिए रखे गए बीबी हाउस टूर को कैंसिल किया गया. ऐसे में इंटरनेट पर वायरल हो रही घर की इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई है. इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं.
बिग बॉस के घर में होगी राजनीति बिग बॉस एक्सक्लूसिव खबरी नाम के X अकाउंट पर बिग बॉस 19 हाउस की झलक दिखाने का दावा है. इसमें घर रॉयल वाइब दे रहा है. कलरफुल दीवारों पर जानवरों और पक्षियों के स्टैच्यू बने हैं. आर्टिस्टिक पैटर्न्स पूरे घर में देखने को मिलते हैं. गार्डन एरिया में बड़ा सा शेर का स्टैच्यू लगा है. पूरे घर में वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल किया गया है.
कौन होंगे शो में कंटेस्टेंट्स? जानकारी के मुताबिक, सलमान के शो में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा, अभिषेक बजाज, बशीर अली, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, कनिका सदानंद, अमाल मलिक, पॉलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोस्जेक, नीलम गिरी, कॉमेडियन प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा, तान्या मित्तल नजर आ सकती हैं. अटकलें हैं बॉक्सिंग लेजेंड माइक टायसन भी शो में आकर सबको सरप्राइज कर सकते हैं.
घर की झलक देखने के बाद कईयों का दावा है कि बीबी हाउस बिग बॉस 13 की याद दिलाता है. घर को वुडन फिनिशिंग दी गई है. फैनक्लब पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, घर में इस बार पार्लियामेंट स्टाइल सिटिंग को तैयार किया गया है. जहां एक रूम में लीडर बोलेगा और दूसरे लोग वी-शेप एसेंबली रूम में बैठेंगे. एक वोटिंग रूम और एक डिबेट रूम भी बनाया गया है. सीजन 19 की थीम राजनीति है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










