
बिग बॉस 14 का ग्रैंड फिनाले आज, शो में चार चांद लगाने पहुंचेंगे ये स्टार्स
AajTak
बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सितारे आ रहे हैं. शो में धर्मेंद्र नजर आने वाले हैं, वे अपने तजुर्बे को लोगों के साथ साझा करते दिखेंगे. उनके अलावा शो में रितेश देशमुख और नोरा फतेही का डांस परफॉर्मेंस भी दिखेगा.
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही घंटों दूर है. सीजन के इस आखिरी एपिसोड में जमकर मस्ती और मनोरंजन का तड़का लगने वाला है. जहां एक ओर कंटेस्टेंट्स अपने डांस और ड्रामा का जलवा दिखाने को पूरी तरह से तैयार हैं, वहीं शो में बॉलीवुड के मशहूर सेलिब्रिटीज भी चार चांद लगाने आ रहे हैं. शो के प्रोमो में धर्मेंद्र, रितेश देशमुख और नोरा फतेही को देखा जा सकता है. जी हां, बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर सितारे आ रहे हैं. शो में धर्मेंद्र नजर आने वाले हैं, वे अपने तजुर्बे को लोगों के साथ साझा करते दिखेंगे. उनके अलावा शो में रितेश देशमुख और नोरा फतेही का डांस परफॉर्मेंस भी दिखेगा. जब ऐसे दिग्गज कलाकार शो में आएंगे तो जाहिर सी बात है कि ग्रैंड फिनाले भी चकाचौंध से भरी होगी.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












