
'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना को मिली धमकी, विदेश में बैठे इस गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़
AajTak
बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख ऑपरेटिव हैरी बॉक्सर ने धमकी दी है. हैरी ने हिमांशी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस को एक्सटॉर्शन कॉल किया गया था और धमकी दी गई. पुलिस मामले की जांच में लगी है.
पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर ने धमकी दी है. साथ ही उसने हिमांशी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक्ट्रेस को एक्सटॉर्शन कॉल किया गया और धमकी दी गई, जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है.
हिमांशी के पीछे पड़ा गैंगस्टर
मोहाली के एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि धारा 308(4), 351(3) के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर सोहाना थाना पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. अधिकारी ने कहा कि धमकी ईमेल के माध्यम से आई है. एफआईआर में आरोपी के रूप में गैंगस्टर जीशान अख्तर का नाम शामिल है. अख्तर विदेश में बसा हुआ गैंगस्टर है.
हिमांशी खुराना एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों, टीवी शो और मॉडलिंग असाइनमेंट्स में काम किया है. उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 13 में देखा गया था. इस सीजन में उनके साथ शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज भी थे. आसिम से शो के दौरान हिमांशी को प्यार हो गया था. दोनों का रिश्ता दिसंबर 2023 तक चला. इसके बाद वो अलग हो गए.
रणवीर सिंह को भी मिली थी धमकी
ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के कई अन्य सितारों को भी धमकियां मिल चुकी हैं. बॉलीवुड एक्टर्स को ये धमकियां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर दे रहा है. हैरी विदेश में बसा हुआ है. इस साल जनवरी में सिंगर बी-प्रक को धमकी भरा कॉल आया था. उनके सहयोगी सिंगर दिलनूर को भी गैंगस्टरों ने धमकाया था. हाल ही में रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया था.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












