
बिग बॉस मराठी में दिहाड़ी मजदूर, चिकन-चावल खाकर बनाई बॉडी, बना सोशल मीडिया हीरो
AajTak
बिग बॉस मराठी सीजन 6 का शानदार आगाज हो चुका है. शो के होस्ट रितेश देशमुख हैं. शो में टेलीविजन, सिनेमा के कई बड़े-बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया है. हैरानी तब हुई जब इस सीजन शो में एक दिहाड़ी मजदूर की एंट्री हुई. चौंक गए ना? यही सोच रहे हैं ना कि दिहाड़ी मजदूर और बिग बॉस, कैसे? तो इतना समझ लीजिए, जहां चाह होती है, वहां राह खुद ब खुद निकल आती है.
More Related News













