
बिग बॉस: अभिनव ने रुबीना को किया प्रोपोज, कहा- दोबारा शादी कर लें
AajTak
अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक कपल के रूप में शामिल हुए थे. दोनों का रिश्ता कुछ निजी दिक्कतों के चक्कर में टूटता नजर आ रहा था, लेकिन शो में उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ. हाल ही में अभिनव कि बिग बॉस घर में एंट्री होती नजर आई, जहां उन्होंने रुबीना को दोबारा शादी के लिए प्रोपोज किया.
बिग बॉस के घर में हर बार कुछ ना कुछ दिलचस्प होता नजर आता है. हर साल शो में कुछ की दोस्ती प्यार में बदलती नजर आती है, तो कुछ के की दोस्ती दुश्मनी में. इस बार भी कुछ ऐसा देखने को मिला. इस बार शो में एक टुटा हुआ रिश्ता मजबूत होता हुआ नजर आया. जी हां हम अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की बात कर रहे हैं. इस बार शो में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक कपल के रूप में शामिल हुए थे. इन दोनों को साथ में देख फैंस ने खूब पसंद किया. दोनों का रिश्ता कुछ निजी दिक्कतों के चक्कर में टूटता नजर आ रहा था, लेकिन शो में उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ. हाल ही में अभिनव बिग बॉस के घर से बेघर हुए हैं, लेकिन बिग बॉस ने एक बार फिर से अभिनव को रुबीना से मिलाने की प्लानिंग कर उन्हें घर में एंट्री दी.More Related News

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












