
बाहुबली मुख्तार अंसारी के काफिले पर जब डॉन ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, जानिए क्या है उसर चट्टी कांड
AajTak
मऊ से तत्कालीन विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर जानलेवा हमला करने के मामले में 12 सालों से वाराणसी जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह को जमानत मिल गई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है. आइए जानते हैं कि उसर चट्टी कांड क्या था.
21 साल पुराने केस में वाराणसी जेल में बंद माफिया डॉन बृजेश सिंह को सशर्त जमानत मिल गई है. 12 सालों से वाराणसी जेल में बंद बृजेश सिंह पर मऊ के तत्कालीन विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. मुख्तार अंसारी इन दिनों बांदा जेल में बंद हैं. आइए जानते हैं कि मुख्तार और बृजेश के बीच अदावत की क्या कहानी है-
बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी. इन दोनों की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. इस फिल्म में कोई हीरो नहीं है. यह कहानी है दो विलेन्स और उनकी दुश्मनी की. ऐसी दुश्मनी, जिसने पूरे पूर्वांचल को हिला कर रख दिया और कई लोगों की जानें चली गई. हैरान करने वाली बात है कि एक दौर में बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी कभी करीबी हुआ करते थे.
बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी की दोस्ती, दुश्मनी में बदल गई. मामला तब बिगड़ा जब साल 1991 में वाराणसी के पिंडरा से विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या हो गई. अवधेश की मौत की खबर सुनकर बृजेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. अवधेश की हत्या में मुख्तार अंसारी और उसके गैंग का नाम सामने आया.
इसके बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी की अदावत बढ़ गई. 1996 में मुख्तार अंसारी पहली बार विधायक बना और उसका रुतबा बढ़ गया. इसके बाद से बृजेश सिंह के पीछे पुलिस पड़ गई. एक तरह से कहे तो बृजेश सिंह की ताकत सिमटती जा रही थी. ऐसे में 2001 में बृजेश सिंह ने मुख्तार अंसारी को खत्म करने का प्लान बनाया.
गाजीपुर में 15 जुलाई 2001 को मोहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के उसर चट्टी इलाके में तत्कालीन मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी के काफिले पर बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह ने मिलकर जानलेवा हमला किया था. दिन में दोपहर 12:30 बजे हुए इस हमले में मुख्तार अंसारी के गनर समेत तीन लोगों की मौत हुई थी. इस हमले में बृजेश सिंह भी घायल हुआ था.
तभी यह चर्चा हुई बृजेश सिंह क्रॉस फायरिंग में मारा गया. सालों तक बृजेश सिंह अंडर ग्राउंड रहा और उसने अपना कारोबार छिपकर संचालित किया. बृजेश सिंह पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जब दिल्ली स्पेशल सेल ने उसे भुवनेश्वर से बड़े नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








