
बाहुबली नेता आनंद मोहन की राहुल गांधी को सलाह- अपना सलाहकार बदल दें
AajTak
पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल विपक्षी एकता की बैठक को हल्के में ना लें. विपक्षी एकता को लेकर की गई बैठक रंग लाएगी. सत्तारूढ़ दल के खिलाफ विपक्षी एकता को लेकर की गई बैठक एक स्वरूप ले लिया है.
लोकसभा चुनाव 2024 की सुगबुगाहट के बीच देश और बिहार की राजनीति में नाम की चर्चा खूब हो रही है. वह नाम है बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन का, जिनकी गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में 16 वर्षों बाद रिहाई हुई है. आजतक की टीम ने सांसद आनंद मोहन से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने देश की राजनीति, बिहार की राजनीति पर बात की. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भी अपनी राय रखी
जमुई में पूर्व सांसद आनंद मोहन से हुई बातचीत के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि सत्तारूढ़ दल विपक्षी एकता की बैठक को हल्के में ना लें. विपक्षी एकता को लेकर की गई बैठक रंग लाएगी. सत्तारूढ़ दल के खिलाफ विपक्षी एकता को लेकर की गई बैठक एक स्वरूप ले लिया है. उन्होंने कहा बिहार ने जब भी अंगड़ाई ली है, देश में परिवर्तन हुआ है. एक मजबूत केंद्र के खिलाफ मजबूत विपक्ष की जरूरत है. 10 वर्षों के बाद देश में बदलाव का पर्व आता है और 10 में साल देश परिवर्तन चाहता है.
सारे युधिष्ठिर और हरिश्चंद्र एक ही पार्टी में: आनंद मोहन बीजेपी पर वार करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि विपक्षी भ्रष्टाचारियों की जमात अगर है तो सारे युधिष्ठिर और हरिश्चंद्र एक ही पार्टी में हैं. उन्होंने बीजेपी की तुलना 'वाशिंग पाउडर' निरमा से की. 2024 लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता का जहर देश और समाज में नहीं चलने देंगे. आनंद मोहन ने राहुल गांधी के पदयात्रा को एक साहसिक कदम बताते हुए उन्हें सलाहकार बदलने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा से उनका पुरुषार्थ बोल रहा है. उन्होंने मनीषियों की पंक्ति 'प्रेम न बाड़ी उपजे, प्रेम न हाट बिकाय, राजा परजा जेहि रुचै, शीश देई लेई जाए' कहते हुए कहा कि प्रेम हाट बाजार में खरीद फरोख्त की चीज नहीं है. इसलिए मोहब्बत की दुकान नहीं हो सकती है.
करोड़ों खर्च कर बिगाड़ी गई राहुल गांधी की इमेज: आनंद मोहन पूर्व सांसद ने कहा कि जिस प्रकार से एक अकेले व्यक्ति को हजारों-करोड़ों रुपए खर्च कर मीडिया और सोशल मीडिया में पप्पू साबित करने की चेष्टा की गई. देश की बहू उनकी मां सोनिया गांधी को गालियां दी गईं. यह संस्कृति और संस्कार के कथित ठेकेदारों का निम्न स्तर का सबसे ज्यादा घृणित कार्य है.
उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा कर राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा बनाए गए पप्पू के इमेज को अपने साहसिक कदम से एक बार में धो डाला. राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान चलाने नहीं निकले बल्कि अपने पुरखों की तरह सुख-चैन का बलिदान देने के लिए निकले हैं.
परिस्थितियां नेता पैदा करती हैं: आनंद मोहन

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







