
बाहरी बताने पर केजरीवाल पर भड़के गुजरात BJP के मुखिया सीआर पाटिल, कहा- खालिस्तानी
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में राज्य के बीजेपी अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला. इसके बाद सीआर पाटील ने भी केजरीवाल को खालिस्तानी सोच वाला नेता बताया.
गुजरात में आदिवासी महासम्मेलन में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल पर जमकर हमला बोला. अरविंद केजरीवाल ने अपनी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सीआर पाटिल महाराष्ट्र के हैं और गुजरात को चलाने के लिए भाजपा को 6.50 करोड़ गुजरातियों में से कोई काबिल आदमी नहीं मिला. इस पर सीआर पाटिल ने भी जवाबी हमला किया और ट्वीट के जरिये केजरीवाल को खालिस्तानी बताया. सीआर पाटिल ने अपने ट्वीट में कहा कि खालिस्तानी विचारधारा वाले लोगों को अपनी पार्टी में जिम्मेदारी देने वाले अरविंद केजरीवाल इस देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं.
'बीजेपी को गुजरात का कोई नहीं मिला' इससे पहले केजरीवाल ने आदिवासी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने गुजरातियों का अपमान किया है. क्या महाराष्ट्र के आदमी से गुजरात चलाएंगे भाजपा वाले, गुजरात की जनता यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. अरविंद केजरीवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने महासम्मेलन के बाद एक बार फिर ट्वीट किया.
केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, सीआर पाटिल गुजरात बीजेपी प्रमुख हैं. बीजेपी को गुजराती राज्य प्रमुख के लिए कोई नहीं मिला? लोग कहते हैं कि वह सिर्फ बीजेपी प्रमुख नहीं हैं, बल्कि गुजरात सरकार भी चलाते हैं. गुजरात के असली सीएम सीआर पाटिल हैं. यह गुजरात के लोगों का बड़ा अपमान है. भाजपा के लोग, गुजरात के लिए गुजराती लोग दें.
'देश बीजेपी से डरता है' भारतीय ट्रबल पार्टी (BTP) के छोटूभाई वसावा ने कहा, देश किसी से नहीं डरता. देश इस वक्त बीजेपी से डरता है. गुजरात में आप और बीटीपी अच्छी सरकार बनाएंगे.'
सीआर पाटिल के ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के गुजरात नेता इसुदान गढ़वी ने कहा, अरविंद केजरीवाल देशभक्त, ईमानदार और मानवीय व्यक्ति हैं. लोग केजरीवाल को इसके लिए प्यार करते हैं. केजरीवाल सबसे अच्छी शिक्षा, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा देते हैं. हमें किसी के सर्टिफिके की जरूरत नहीं है.
गौरतलब है कि अभी तक गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन पार्टी और उनके नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. गुजरात में नवंबर में चुनाव होने की संभावना है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









