
बाल्टिक सागर में रूसी गैस लाइन Nord Stream 1 में लीक, डेनमार्क में अलर्ट
AajTak
बाल्टिक सागर में नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइप लाइन में गैस लीक होने की खबर सामने आ रही है. उधर, डेनमार्क ने Nord Stream में लीक होने के बाद अपने एनर्जी सेक्टर के लिए अलर्ट जारी किया है.
बाल्टिक सागर में नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइप लाइन में गैस लीक होने की खबर सामने आ रही है. उधर, डेनमार्क ने Nord Stream में लीक होने के बाद अपने एनर्जी सेक्टर के लिए अलर्ट जारी किया है. रूस से Nord Stream 1 के जरिए ही जर्मनी तक गैस पहुंचाई जाती है.
इससे पहले डेनमार्क मैरीटाइम अथॉरिटी ने सोमवार को बाल्टिक सागर में रूसी नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन में गैस लीक की जानकारी दी थी. अथॉरिटी ने जहाजों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी थी. इसी बीच अब रूसी कंपनी Nord Stream 1 की पाइप लाइन में दो जगहों पर गैस लीक की खबर सामने आ रही है.
स्कैंडनेविया प्रशासन ने बताया कि रूस से यूरोप में गैस सप्लाई करने वाली पाइप लाइन Nord Stream 1 में दो जगहों पर लीक की खबर मिली है. ऐसे ही लीक कुछ घंटों पहले Nord Stream 2 में भी मिले थे. हालांकि, पाइप लाइन अभी चालू नहीं है, लेकिन इसमें गैस है.
स्वीडन मैरीटाइम अथॉरिटी ने बताया कि नॉर्ड स्ट्रीम 2 में लीक के बाद उन्होंने Nord Stream 1 में दो जगहों स्वीडन और डैनिश में गैस लीक की चेतावनी जारी की थी.
स्वीडन मैरीटाइम स्वीडन मैरीटाइम की ओर से बताया गया कि Nord Stream 1 में एक लीक स्वीडन इकोनॉमिक जोन में जबकि दूसरा डैनिश में है. ये एक दूसरे के काफी पास हैं.
नॉर्ड स्ट्रीम 1 के जरिए बाल्टिक सागर के नीचे से जर्मनी तक गैस पहुंचाई जाती है. यह 1224 किमी लंबी गैस पाइप लाइन है. यह पश्चिमी रूस में वायबोर्ग से बाल्टिक सागर के माध्यम से पूर्वोत्तर जर्मनी में लुबमिन तक जाती है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







