
बारिश-जलभराव से नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम, दफ्तर से निकले लोग घंटों फंसे रहे
AajTak
मूसलाधार बारिश से आम जनता की जिंदगी प्रभावित हुई है, खासकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया. बारिश के कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ी है, जिससे सफर का समय 30 मिनट से बढ़कर 3-4 घंटे हो गया है.
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है. एक दिन पहले ही लोगों ने गुरुग्राम का महाजाम देखा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. सोमवार की तरह मंगलवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा. नतीजतन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम देखने को मिला.
पीक आवर्स यानि कि लोग जब शाम को अपने दफ्तर से घर जाने के लिए निकले तो उन्हें भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. आमतौर पर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर करने में लगभग 30 मिनट लगते थे, लेकिन बारिश के कारण जलजमाव और बढ़े हुए वाहन ट्रैफिक से यह समय 3 से 4 घंटे तक बढ़ गया है.
ट्रैफिक जाम और बारिश की यह समस्या दिल्ली-एनसीआर के लिए एक बड़ा संकट बन गई है. दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव और जाम की समस्या देखी गई. खासकर शाम के वक्त, जब लोग अपने दफ्तर से घर लौट रहे होते हैं, तो ट्रैफिक जाम के कारण उनका सफर सामान्य से कई गुना लंबा हो जाता है.
कालिंदी कुंज पर लगा जाम
दिल्ली के कालिंदी कुंज, जो कि दिल्ली-नोएडा को जोड़ने की काम करती है, उस पर मंगलवार शाम को ट्रैफिक जाम रहा. सड़क पर गाड़ियां रेंगते या बेहद ही धीरे-धीरे चलते नजर आईं. जाम में एंबुलेंस भी फंसा नजर आया.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







